असली जैसी खिलौना पिस्टल रख, उप निरीक्षक पुलिस की वर्दी पहन, लोगों से धोखाधड़ी कर ऐंठता था पैसे… पकड़ा गया   

कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अतुल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि थाना अनवरगंज पुलिस को 17 फरवरी 2026 को एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फर्जी दरोगा बनकर तथा फर्जी वाहन पर नंबर प्लेट बदलकर घूम रहा है। इस सूचना पर तत्काल अनवरगंज पुलिस सक्रिय हुई और चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त ने उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की पूर्ण वर्दी पहन रखी थी। उससे विस्तृत पूछताछ की गई तथा वाहन की तलाशी ली गई। पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त जनपद उन्नाव का रहने वाला है और फर्जी उप निरीक्षक बनकर लोगों को भ्रमित कर रहा था।
अभियुक्त के पास से पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, सीबीआई के विभिन्न अधिकारियों के फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त एक पिस्टल बरामद हुई, जो टॉय पिस्टल है, किंतु देखने में बिल्कुल असली पिस्टल जैसी प्रतीत होती है। साथ ही कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व प्रमुख सचिव के लेटरहेड के कुछ कागजात भी अभियुक्त के पास से बरामद हुए हैं। विस्तृत पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देने के लिए विभिन्न कॉलेजों को किराये पर लेता था। इसी प्रकार कुछ होटलों के कमरे किराये पर लेकर वहां परीक्षा एवं इंटरव्यू आयोजित करता था तथा लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठता था।
इस पूछताछ के दौरान दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनके संबंध में जानकारी एकत्र कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसके अतिरिक्त ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित कुछ लेटर भी अभियुक्त के पास से बरामद हुए हैं, जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। सभी तथ्यों को संकलित किया जा रहा है। जो भी पीड़ित व्यक्ति सामने आएंगे, उनके आवेदन प्राप्त कर उनके आधार पर भी अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। वर्दी के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि उसने यह वर्दी स्वयं सिलवाई थी और किसी टेलर से सिलवाकर पहनकर घूम रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×