कलश यात्रा के साथ 7 दिनों के लिए श्रीमद् भागवत पुराण कथा का हुवा शुभारंभ

  • पटकापुर, बिरहाना रोड, कानपुर में कथा 18 से 24 फरवरी तक चलेगी 

कानपुर। पटकापुर स्वच्छता समिति कानपुर द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण कथा 18 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक कराई जा रही है। जिसका शुभारंभ स्थानीय तपेश्वरी मंदिर बिरहाना रोड से कथा की कलश यात्रा के रूप में प्रारंभ हुई। क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा सर पर कलश रख हाथ में ध्वज लेकर  पैदल यात्रा करते हुवे कथा स्थल तक नाचते गाते पहुंची। उसके बाद विधि विधान से पोथी पूजन कर कथा का शुभारंभ ज्योतिषाचार्य कथा वाचिका सुश्री शिवप्रिया अयोध्या वासी के द्वारा कराया गया। प्रथम दिवस की कथा क्षेत्र वासियों को सुना कर महा कथा का प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी क्षेत्रवासियों द्वारा बढ़-चढ़ कर श्रीमद् भागवत पुराण कथा आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। माता अंजनी भक्त मंडल के सदस्यों ने भी हो रही कथा में अपना पूरा सहयोग दिया। कथा आज से 7 दिनों तक बराबर होती रहेगी और 24 फरवरी तक चलती रहेगी। कथा के अंतिम दिवस में कथा का समापन और भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×