भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आईएमडी ने राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीगसगढ़, गोवा, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
