भीषड़ सर्दी में सर्व वैश्य समाज द्वारा जरूरतमंद नागरिकों को किया गया कंबल वितरण

कानपुर। छावनी विधान सभा क्षेत्र के बाबा हरदेव मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के जरूरत मंद 180 नागरिकों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नमों नमों मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीके साहू के करकमलों द्वारा कंबल वितरण किया गया।
डॉ वीके साहू ने कार्यक्रम आयोजकों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस तरह के पुण्य कार्य हम सब को मिलकर करते रहना चाहिए। जिससे समाज के ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों की मदद होती रहे। उन्होंने कहा चुनाव आयोग द्वारा जारी SIR के तहत सभी  मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाये और छूटे हुए मतदाताओं के नाम अपने blo के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाये। डॉ साहू ने लोगों को जागरूक रहने और अपने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में संयोजक प्रदीप गुप्ता ,डॉ विनोद गुप्ता, सतीश साहू, अशोक साहू, रतन गुप्ता, विजय नेता, आलोक गुप्ता, रत्नेश शर्मा, सोनू साहू, रतन गुप्ता, राकेश तिवारी, एससीएसटी आयोग के सदस्य रमेश कुंडे, सुभाष चंद्र साहू, सुशील कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×