खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत जनपद कानपुर नगर में चलाया गया विशेष अभियान

  • टीम द्वारा 13,972 लीटर खाद्य तेल एवं 1,350 किग्रा रंगीन कचरी की गयी जब्त
कानपुर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, कानपुर नगर की टीमों द्वारा विशेष छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी एवं नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण/बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए जनपद में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान कुल 13,972 लीटर खाद्य तेल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹18,15,110/- है, का नमूना संग्रहण करने के उपरांत उसे जब्त किया गया।
इसी क्रम में तिवारीपुर, जाजमऊ स्थित एक कचरी निर्माण स्थल पर छापेमारी की गई, जहां से लगभग 1350 किलोग्राम रंगीन कचरी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹87,750/- है, बरामद हुई। कचरी में अत्यधिक मात्रा में कृत्रिम रंग पाए जाने के दृष्टिगत नमूना संग्रहण के उपरांत उक्त सामग्री को जब्त कर लिया गया।
इसके अतिरिक्त आवास-विकास-3, कल्याणपुर क्षेत्र में नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण की सूचना पर टीम द्वारा छापा मारा गया, जहां कार्यवाही जारी है। मौके पर रिफाइंड ऑयल, वनस्पति तथा एसेंस का उपयोग कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों घी का निर्माण किया जा रहा था। वहां पर  नमूना संग्रहण एवं जब्ती की कार्यवाही जारी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संबंधित नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मिलावटखोरी एवं नकली खाद्य पदार्थों के निर्माण में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनसामान्य से अपील है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×