ईरान इजराइल युद्ध को देखते हुए जीएसटी के सर्वे छापे व सचलदल की कार्यवाही बंद हो : ज्ञानेश मिश्र

  • रेस्टोरेंट, मिठाई  की दुकान व आने वाली सहालग को देखते हुए कॉमर्शियल सिलिंडर कराए जाएं उपलब्ध
  • व्यापारियों उद्यमियों की समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाकर उनका निदान कराएंगे, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर अमल किया जाएगा : नटवर गोयल
बीपीएस न्यूज़, संवाददाता  
कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान में  *व्यापारी उद्यमी संवाद* समारोह में कानपुर के क्षेत्रीय संगठनो कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, चकरपुर हरी सब्जी व्यापार मण्डल सहित उनके कई पदाधिकारी संगठन में शामिल हुए।  व्यापारी उद्यमी संवाद में मौजूद पदाधिकारियों ने स्टेट जीएसटी व सेंट्रल जीएसटी सहित अन्य सरकारी विभागों की समस्याएं उठाई। तय हुआ कि समस्याओं के निराकरण के लिए लखनऊ तक आवाज उठाई जाएगी।
समारोह में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि  रेस्टोरेंट ,मिठाई  की दुकान व आने वाली सहालग को देखते हुए कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं जिससे खाने पीने का व्यापार फिर से पटरी पर आ सके और ईरान इजराइल युद्ध की वजह से प्रभावित व्यापार व उद्योग में जीएसटी के सर्वे छापे तत्काल बंद हो व सचलदल द्वारा धारा 129 का दुरुपयोग पूर्णतया बंद होना चाहिए इसे लेकर हम लोग लखनऊ में स्टेट जीएसटी के आयुक्त से मुलाकात करेंगे।
व्यापारी उद्यमी संवाद में लखनऊ से आए भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश चेयरमैन व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नटवर गोयल ने कहा कि व्यापारियों उद्यमियों की समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाकर उनका निदान कराएंगे और स्टेट जीएसटी सहित सभी सरकारी विभागों में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर अमल किया जाएग। आयोजन में कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा, चकरपुर हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ पांडे अपने संगठन के साथी पदाधिकारियों सहित और कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सागरी भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए। संगठन के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री संजय भदौरिया ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अधिकतर जिलों में संगठन अपना काम कर रहा है। इसे और मजबूत करने के लिए लखनऊ में जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति बुलाई जाएगी।
इस अवसर पर व्यापारी उद्यमी संवाद में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र, संयुक्त महामंत्री नवीन तुलसानी, संजय मिश्र व के के गुप्ता, दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, नितिन अग्निहोत्री व अशोक शुक्ला, युवा प्रदेश संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार, देश दीप बाधवा, अनुराग जायसवाल, मनोज गुप्ता कुक्कू, राजेश आहूजा, नीरज शुक्ला, सचिन त्रिवेदी, सुरेश सिंहवानी, जितेंद्र सिंह, अरुण पांडे, अरविंद गुप्ता, जनार्दन चौधरी, पवन गौड़, अनुज त्रिपाठी, प्रखर श्रीवास्तव, सीतेश वर्मा, अजय गुप्ता, अजय यादव,अश्विनी गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×