अरुणाचल प्रदेश में अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, सरकारी अधिकारियों समेत 21 लोग गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह में शामिल सरकारी अधिकारियों समेत 21 लोगों को पिछले कुछ दिन में गिरफ्तार किया है और 10 से 15 साल उम्र की पांच नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सरकारी अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और स्वास्थ्य सेवाओं का उप निदेशक शामिल है।

ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि राजधानी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो बहनें पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी से नाबालिग लड़कियों को तस्करी कर राज्य में ला रही थीं।

यहां पास में चिंपू में नाबालिग लड़कियों से जुड़ा एक वेश्यावृत्ति गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने चार मई को दो बहनों के घर पर छापा मारा और दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया।

एसपी ने कहा कि नाबालिग लड़कियों ने खुलासा किया कि उन्हें दो बहनें धेमाजी से ईटानगर लेकर आई थीं। इसके बाद धेमाजी से तस्करी करके लाई गई दो और नाबालिग लड़कियों के बारे में पता चला जो एक महिला के चंगुल में थीं और बाद में उन्हें मुक्त करा लिया गया। पुलिस टीम को यह भी पता चला कि आरोपी एक और नाबालिग लड़की को तस्करी कर लाएं है जिसके बाद एक होटल में छापेमारी की गई और लड़की को मुक्त करा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×