जय हिंद

जय हिंद,जय हिंद के नारे
अब लगाते जाओ।
भारत माता के नाम का डंका
अब बजाते जाओ।

लेकर हाथ में तलवार
दुश्मन का सिर कलम
अब करते जाओ।जय हिंद…….

जो डालते हैं गंदी नजरें
हमारी भारत माता पर
उनकी आंखों को ले शूल
अब फोड़ते जाओ।जय हिंद……..

जो मचाते हैं नित आंतक
बन सिंह उनकी आतड़ियों को
पंजे से फाड़ते जाओ।जय हिंद…..

जो सोचते हैं हिंद के सैनिक
कुछ कर नहीं सकते
तोपों से उनके मुंह
अब बंद करते जाओ।जय हिंद…..

डॉ.राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश (युवा कवि लेखक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन होगा गीता श्लोकों का पाठ अनिवार्य, जारी हुआ आदेश | बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान, जल्दी होगी शिक्षकों की भर्ती | हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 20 से अधिक बच्चों को निकाला गया | मैं निर्दोष हूं...छांगुर बाबा-नसरीन को मेडिकल जांच के लिए लाया गया, पहली बार मीडिया के सामने खोली जुबान | नोएडा : अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सरगना सहित 12 लोग गिरफ्तार
Advertisement ×