राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मानित हुए कानपुर जिलाध्यक्ष 

  • प्रदेश के लिए अत्यधिक गौरवान्वित होने का विषय : प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया
कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत भर के प्रत्येक प्रदेशों के पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय सम्मेलन का यह पहला मौका था जिसमे कानपुर नगर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया को संगठन के प्रति कार्य निष्ठा एवं सक्रियता के चलते विशेष आमंत्रण पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू एवं राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र सिंह तथा प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया को प्रशस्ति पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए मोमेंटो भेंट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप वास्तव में संगठन के सच्चे सिपाही है। राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत भर के प्रदेशों के पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री श्रीनारायण राणे तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कृपाशंकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर चर्चा की। इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत का सबसे बड़ा संगठन है जिसका सामान्य कार्यकर्ता भी होना अपने आप में गौरव की बात है तथा वह इसी तरह ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। आज राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर जिलाध्यक्ष को बुलाना उनके लिए गौरव की बात है। वही दूसरी ओर अधिवेशन में मौजूद प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए अत्यधिक गौरवान्वित होने का विषय है आज कानपुर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया के कारण उत्तर प्रदेश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×