कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में नगर आयुक्त सुधीर कुमार से मिला एवं कानपुर नगर में चल रहे महापौर के द्वारा अतिक्रमण अभियान का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी की जो सरकारी विभाग का अतिक्रमण है इसका पूर्ण रूप से निस्तारण हो एवं अन्य व्यापारिक समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से चर्चा की मुख्य रूप से जो सड़कों में सरकारी विभाग द्वारा अतिक्रमण जैसे कि पुलिस विभाग, बिजली विभाग के सड़क में खंबे एवं ट्रांसफार्मर, नगर निगम कूड़ा डंप स्थल, धार्मिक स्थलों सड़कों पर खड़े सालों साल पुराने निष्प्रयोग वाहन को हटाया जाये इनका स्थाई निस्तारण करने के लिए नगर आयुक्त से विशेष रूप से कहा और इस काम में व्यापारियों द्वारा जो भी सहयोग होगा उसका वादा किया महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि जो भी समाधान हो वह स्थाई समाधान हो केवल कागजों में ना हो एवं शहर के प्रमुख बाजारों में मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जाये नगर आयुक्त को व्यापार मंडल द्वारा सुझाए गए सुझाव बहुत पसंद आये  और उन्होंने अपनी तरफ से पूरी सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं व्यापार मंडल के माध्यम से व्यापारियों से आग्रह किया कि हर व्यापारी अपने यहां डस्टबिन का प्रबंध जरूर करें जिससे शहर स्वछ बना रहेगा। मुख्य रूप से रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, सुरेश गुप्ता(खादी), महेंद्र गुप्ता, संजय त्रिवेदी, अमित दोसर, विजय रुद्रा, गुलशन जायसवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×