मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती भोजपुरी फिल्म ‘सजनवां गंगा पार के’

एस के मांझी प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म निर्माता संतोष कुमार द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘सजनवां गंगा पार के’ बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है मानवीय  संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘सजनवां गंगा पार के’ एक आकर्षक और मनोरंजक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। सिनेदर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए इस भोजपुरी फिल्म की कथावस्तु में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी व ट्रेजेडी का भी समावेश किया गया है। आर रामजीत द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सजनवां गंगा पार के’ के लेखक संदीप श्रवण व अनिल कुसुम, पटकथा लेखक कुंदन कुमार, गीतकार अशोक शिवपुरी व अनिल कुसुम, संगीतकार मधुकर आनंद व दीपक दिलकश, सिनेमेटोग्राफर सोमियो और प्रोडक्शन डिजाइनर अशोक कश्यप हैं। इस भोजपुरी फिल्म के हृदयस्पर्शी कर्णप्रिय गीतों को स्वर दिया है सिंगर इंदु सोनाली, मधुकर आनंद,अरविंद लाल यादव और आद्याशक्ति ने। इस फिल्म में गौरव झा और श्रुति रॉय के अलावा मोहन जोशी, अली खान, लवली, रवि साहू, प्रदीप काबरा और अजय पटेल की भी अहम भूमिका  है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×