कानपुर: UGC एक्ट 2026 के विरोध में सांसदों को सौंपा गया ज्ञापन

कानपुर। UGC एक्ट 2026 के अंतर्गत बनाए गए कुछ प्रावधानों को संविधान विरोधी एवं सामाजिक सौहार्द के लिए घातक बताते हुए आज कानपुर में सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद अकबरपुर कानपुर देवेंद्र सिंह भोले जी तथा माननीय सांसद कानपुर  रमेश अवस्थी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि UGC की Equity Committee एवं Equal Opportunity Centres से जुड़े प्रावधान व्यवहार में “समता” के स्थान पर एकतरफ़ा संरचना का निर्माण कर रहे हैं, जिससे सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ संस्थागत असमानता उत्पन्न होने की आशंका है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन समितियों में सामान्य वर्ग का अनिवार्य प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्णय प्रक्रिया संतुलित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।यह ज्ञापन सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अजय कुमार द्विवेदी, सुधीर द्विवेदी, रजत मिश्रा आकाश ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने सांसदों से अपेक्षा जताई कि वे इस विषय को संसद एवं संबंधित मंचों पर उठाकर न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×