कानपुर : एसडीएम सदर द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

  • अधिकारियों को दिए निर्देश : नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल निरंतर उपलब्ध हो
कानपुर। एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह के नेतृत्व में जोन–4 अंतर्गत जलकल विभाग की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सहित जलकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस क्रम में जलकल कैंपस स्थित 280 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया, जहां रॉ वाटर इनलेट, सेटलिंग टैंक तथा संपूर्ण जल शोधन प्रक्रिया की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। क्लोरीनेशन व्यवस्था की जांच में क्लोरीन की मात्रा सामान्य पाई गई।
निरीक्षण के उपरांत एसडीएम सदर द्वारा मलिन बस्ती, रामबाग का निरीक्षण किया गया। यहां जलकल विभाग द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता की मौके पर ही जांच कराई गई। बस्ती के चार अलग-अलग स्थानों से पेयजल के नमूने लेकर ओटी टेस्ट कराया गया, जिसमें सभी नमूनों में क्लोरीन अवशेष सामान्य पाया गया।
एसडीएम सदर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की शुद्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल निरंतर उपलब्ध रहे। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×