कन्वेंशन सेंटर के नामकरण को लेकर कानपुर व्यापारियों ने महापौर को सौपा ज्ञापन

कानपुर। को स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा स्मृति समिति के सदस्यों ने कानपुर के चुन्नीगंज में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बन रहे कन्वेंशन सेंटर का नामकरण पूर्व सांसद ब्रह्मलीन पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नाम से कराए जाने के संदर्भ में सी एस ए में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अपना आग्रह निवेदन दिया। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्पूर्ण प्रकरण मेरे संज्ञान में है। इस विषय पर मैं ऊपर बात करके इसलिए लिए प्रयास करूंगा। श्रद्धेय श्याम बिहारी हम सबके आदर्श है। इसी क्रम में समिति ने गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी को अपना पत्र सौंपा, विधायक ने कहा इस सेंटर का नाम श्याम बिहारी के नाम पर ही होना चाहिए क्योंकि वह सांसद होने के साथ पूरे देश के सर्वमान्य व्यापारी नेता एवं मेरे अभिभावक थे। इसी क्रम में समिति के सदस्य कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय के कार्यालय मोतीझील गए परन्तु शहर में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक  के कार्यक्रम में उनकी व्यस्तता के चलते उनसे भेट नहीं हो पाई। समिति सदस्यों ने अपना निवेदन पत्र उनके कार्यालय में रिसीव करा दिया। प्रतिनिधि मंडल में रामदेव शुक्ला, सुनील बजाज, डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित, कृपा शंकर त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता खादी, संजय गुप्ता, सरदार नीतू सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, आलोक महलोत्रा, हर्षित बाजपेई, गौरव त्रिवेदी, गुलशन जायसवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×