प्रसाद में बंटी खीर.. खाते ही 250 लोग पड़ गए बीमार, अस्पताल में लगी लाइन

कई बार फूड पॉइजनिंग इतनी खतरनाक हो जाती है कि वह लोगों को अस्पताल पहुंचा देती है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक गांव में आयोजित मेले में फूड पॉइजनिंग के कारण 250 से अधिक लोग बीमार हो गए. यह घटना मंगलवार को शिवनाकवाड़ी गांव में हुई, जहां एक धार्मिक मेले के दौरान प्रसाद के रूप में ‘खीर’ बांटी गई थी. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी और बताया कि बीमार हुए लोग दस्त और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे.

कुरुंदवाड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शिरोल के अस्पताल में 50 से अधिक लोग इलाज करा रहे हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. इन सभी ने मेले में खीर खाने का दावा किया है, हालांकि मेले में अन्य खाद्य स्टॉल भी लगे थे. अधिकारी के अनुसार फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 255 तक पहुंच गई है.

अधिकारी ने बताया कि मेले के बाद बुधवार सुबह से ही कई लोगों ने दस्त और बुखार की शिकायत करना शुरू किया था, और अब तक 255 लोग इस संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से प्रभावित हो चुके हैं. अधिकतर लोग खीर खाने के बाद बीमार हुए, लेकिन कुछ अन्य खाद्य पदार्थों से भी जुड़े हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×