सनातन वैवाहिक बंधन के तत्वावधान में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह 

कानपुर। सनातन वैवाहिक बंधन के तत्वावधान में आज दो  कन्याओं का विवाह जिसमें तान्या संग कुलदीप एवं काजल संग अल्केश का निशुल्क विवाह एवं 51 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सनातन वैवाहिक बंधन मुख्यालय श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं दुर्गा मंदिर, हनुमत गुरुकुल आश्रम किदवई नगर में आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के मार्गदर्शन में यह संदेश दिया गया कि सादगीपूर्ण और कुरीति मुक्त विवाह ही वास्तविक सनातन परंपरा है। बिना किसी दिखावे और बिना दान-दहेज के, मर्यादा के साथ दोनों कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार वैदिक रीति से कराया गया। आयोजक वीरेन्द्र चौहान ने बताया कि विगत वर्षों से निरंतर संगठन के द्वारा समाज के उत्थान की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते हैं।
संगठन के द्वारा निर्धन निर्बल समाज को शिक्षा चिकित्सा सहित अन्य सेवाएं जिसमें दवाएं वस्त्र तथा सर्व समाज की बेटियों का विवाह कराया जाता है। महिला मंडल संरक्षक डॉ सुषमा सिंह सेगर एवं महिला मंडल अध्यक्ष नीलम चौहान ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली समझती है कि जिन्हें वह जानती नहीं उनका विवाह वह कराकर घर बसाने का कार्य कर रही है। महिला मंडल अध्यक्ष नीलम चौहान और महामंत्री रेनू शुक्ला के नेतृत्व में बहनों ने बारातियों का द्वार-चार, पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। मंगल गीतों और उत्साहपूर्ण नृत्य के बीच तिलक और फेरों की रस्में संपन्न हुईं। महिला मंडल की ओर से सोनी मुकुंद गुप्ता मधु मिश्रा शालिनी अवस्थी शालिनी गुप्ता और अन्य सदस्यों ने नव-दंपतियों को उपहार स्वरूप साड़ियाँ बर्तन वस्त्र और नकद मुद्राएं भेंट कीं। नम आंखों से बेटियों को विदाई करते सभी की आंखें नम हो उठी।
इस दौरान मुख्य रूप से आयोजक वीरेंद्र चौहान महिला मंडल संरक्षक डॉ सुषमा सिंह सेगर महिला मंडल अध्यक्ष नीलम चौहान महामंत्री रेनू शुक्ला आचार्य मंडल में पंडित विमल शास्त्री आचार्य अरुण तिवारी पंडित गंगाराम पंडित दीपक पंडित ज्ञानेंद्र मिश्रा और पंडित मुकेश द्विवेदी ने विधि-विधान से बटुकों को संस्कारित किया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक डॉ सुषमा सिंह अनूप तिवारी और आचार्य मुकेश द्विवेदी के साथ राजकुमार सिंह मुकुंद गुप्ता विशाल त्रिपाठी, अमित राठौर पुनीत मयंक गुप्ता और अमित मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई रानी गुप्ता अर्चना राठौर, कंचन सक्सेना संतोषी गुप्ता विनीता ओमकार अपर्णा अंजू द्विवेदी लक्ष्मी द्विवेदी पिंकी तिवारी सुषमा सिंह मंजू पाल आशा सिंह सीमा त्रिपाठी मनीष मिश्रा और रंजना अवस्थी सहित दर्जनों महिला सदस्यों ने पुनीत कार्य में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×