कानपुर। महापौर प्रमिला पाण्डेय एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में गंगा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण एवं जनजागरूकता हेतु आयोजित किया गया, जिसमें नगरवासियों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता तथा सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) सुमित सुधाकर रामटेके सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
