श्री लगन साड़ीज़ के एम.डी. ने किया ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ में सहयोग

कानपुर। शहर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा नागरिकों से ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई थी। इसी क्रम में शहर के प्रबुद्ध एवं जागरूक नागरिकों ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अपने स्मार्ट शहर को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
   
कानपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री लगन साड़ीज़ के एम.डी. ललित कुमार अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से मुलाकात कर 05 चौराहों को गोद लेने की सहमति प्रदान की है। 
   
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने ललित कुमार अग्रवाल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज का जागरूक एवं शिक्षित वर्ग, विशेषकर व्यवसायी एवं चिकित्सक, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री अग्रवाल के इस सहयोग से निश्चित रूप से कानपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Hormuz पर USA और European देशों में पड़ी दरार? Trump बोले- NATO ज़रूरत पर साथ नहीं देता | जनता से शिक्षा, रोजगार और विकास का वादा, घुसपैठियों की जांच...बंगाल में पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 4 मई को जा रही TMC | मणिपुर में तनाव बढ़ा, दो बच्चों की मौत के विरोध में उतरा जनसैलाब, कर्फ्यू का उल्लंघन कर निकाली गईं रैलियां | Pakistan की मध्यस्थता पर Israel को संदेह! 'भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं'- राजदूत रूवेन अज़ार
Advertisement ×