चाय की दुकान पर हमला….. दबंगों के हमले में कई लोग घायल

कानपुर। एक चाय की दुकान पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। घटना में है चाय के दुकानदार सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसके अलावा दबंगों ने दुकान पर भी तोड़फोड़ की।
जानकारी के अनुसार कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन स्थित किदवई नगर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां एक चाय दुकानदार पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चाय की दुकान पर चाय दुकानदार के साथ  दबंगों द्वारा मारपीट की घटना की वारदात के आरोप मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जाँच का विषय बताते हुए पीड़ित ने बताया, अज्ञात हमलावरों ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि दुकान में तोड़फोड़ भी की।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×