उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान से मिले दवा व्यापारी
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान का आगमन दिनांक 06.06.25 दिन शुक्रवार को कानपुर नगर में अपने सरकारी कार्य बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला कारागार आदि निपटाने के पश्चात 07.06.25 दिन शनिवार को मंडली सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पूनम द्विवेदी के निवास स्थान श्याम नगर शिष्टाचार भेंट के पश्चात दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी के आवास पहुंची। वहां पर संजय मल्होत्रा, अरुण अस्थाना, नवीन एवं श्याम नगर के निवासियों से संपर्क किया। उसके पश्चात आगरा के लिए प्रस्थान किया।