मोदी का नारा अबकी बार 400 पार: उपमुख्यमंत्री

  • भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के नामांकन जुलूस में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जन सैलाब
कानपुर, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने परमट मंदिर में माथा टेकने के बाद बाबा आनंदेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।नामांकन जुलूस से पहले परमट में आनंदेश्वर मंदिर पार्किंग में हुई जनसभा को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जायेगी।
कार्यकर्ताओं को केवल कमल ही नहीं खिलाना है बल्कि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की जमानत भी जब्त करवानी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर लोकसभा के प्रत्याशी रमेश अवस्थी एवं अकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के गले में डाली विजय की माला नामांकन से पूर्व कचहरी गेट पर अधिवक्ताओं ने भी किया भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी का स्वागत एनडीए घटक दल अपना दल राष्ट्रीय लोक दल एवं सुभाषपा और निषाद पार्टी के भी कार्यकर्ता अपने झंडों के साथ सभा स्थल पहुंचे यहां से तो सपा की साइकिल उतर कर सैफई चली गई है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अजय कपूर ने पंजे वाली पार्टी का पंजा तोड़ दिया है।भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान स्वाभिमान को आगे बढाने का काम करूंगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मन में कानपुर है और कानपुर वासियों के मन में मोदी हैं ।जनसभा में मंच पर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह,सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा सोनकर,अभिजीत सिंह सांगा, एमएलसी अरुण पाठक, राष्ट्रीय लोकदल नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, वरिष्ठ नेता हरीश रामचंदानी, अविनाश सिंह चौहान, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, बालचंद्र मिश्र, जगतवीर सिंह द्रोण,रविंद्र पाटनी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह की मौजूदगी में सभा संपन्न हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×