- 24 को मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन में ताला डालने की चेतावनी
- नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी व पेंशन पांच हजार रुपए मासिक करने की हों रही मांग
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सरकार की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया से प्रयागराज के लिए सरकार की अस्थि कलश यात्रा निकाली ।
वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दिव्यांगजन भाजपा प्रदेश कार्यालय व राज्यपाल आवास का घेराव कर चुके हैं। मुख्य सचिव व राज्यपाल के सचिव से प्रशासन वार्ता करवा चुका है। लेकिन दिव्यांगजनों को अभी तक न्याय नहीं मिला है।
सरकार लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी व दिव्यांगजनों के नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी व पेंशन पांच हजार रुपए मासिक करने की मांग पुरी नहीं कर रही है। जिससे क्षुब्ध होकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। दिव्यांगों को उनका हक और अधिकार नहीं मिल रहा है। यूपी तृपल एससी आयोग दिव्यांग कोटे के मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को प्री व मेन्स परीक्षा लेने के बाद नाट क्वालिफाई व लेखपाल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद अक्षम बता कर नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष व प्रवक्ता आनंद तिवारी ने कहा कि सरकार हमें हल्के में ना लें वरना परिणाम गम्भीर होंगे। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी व दिव्यांग महागठबन्धन दिव्यांगजनों के हक व अधिकार दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि अभी संघर्ष कि शुरुआत है। ट्रेलर आज जारी हुआ है पिक्चर अभी बाकी है। लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नौकरी न मिली तो सरकार को उखाड़ फेकेगे।आज के आन्दोलन में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार,प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी,जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,अल्पना कुमारी,अशोक कुमार,राजेश शुक्ला, गुड्डी दीक्षित, नागेन्द्र,गौरव कुमार,वैभव दीक्षित,रंजीत कुमार, गोमती वर्मा,राम जानकी,कृष्ण कुमार अवस्थी, अनुराधा गुप्ता आदि शामिल थे।
