फिरोजाबाद, रूपसपुर में नव दिवसीय शिव महा पुराण कथा का आयोजन किया गया। श्रीधाम वृन्दावन से आए कथा वाचक पंडित रमाशंकर उपाध्याय के द्वारा शिव महापुराण कथा की गई। कार्यक्रम में बच्चो ने भगवान गणेश, कार्तिकेय, भोलेनाथ, देवी पार्वती, आदि की भूमिका में झांकी दिखाई। कार्यक्रम के पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम का आयोजन रामबेटी शर्मा द्वारा किया गया।
शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने विशेष प्रसाद मालपुआ, खीर इत्यादि ग्रहण किया। क्षेत्रीय नागरिक व परिवार के सदस्यों ने मिलकर सेवाभाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गौरीशंकर शर्मा, ललित स्वरूप, अतुल कुमार शर्मा, सत्यम, विकाश शर्मा आदि लोगो ने विशेश योगदान दिया।
