75 वें जन्मदिन पर प्रधान काजल किरण ने कराया पुलिस चौकी सेन पश्चिम पारा का निर्माण 

कानपुर। काजल किरण ने अपने 75 वें जन्मदिन पर कानपुर कमिश्नरेट की चौकी कस्बा सेन पश्चिम पारा का नवनिर्माण करा जनता को समर्पित किया। चौकी के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ डीसीपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, एसीपी घाटमपुर के संग ग्राम प्रधान काजल किरण ने फीता काटकर किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, चौकी प्रभारी शिववीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र ने प्रधान काजल किरण के द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मो कमरुद्दीन ने बताया कि विगत वर्षों से पुलिस चौकी की समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रधान काजल किरण ने अपने खर्च से पुलिस चौकी का निर्माण कराकर जनता को समर्पित किया।
जन्मदिन पर प्रधान काजल किरण ने क्षेत्र की 28 सड़कों का भूमि पूजन किया। वहीं जीतू मिश्रा ने बताया कि प्रधान काजल किरण के जन्मोत्सव पर नगर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन गायकों ने अपने भजनों से भजन संध्या में आए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जन्मोत्सव पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ग्रामीणों सहित समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंच प्रधान काजल किरण के जन्मदिन पर केक काट दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×