4वें दिन व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण कथा में राजा उत्तानपाद की सुनाई गयी कथा

कानपुर। पटकापुर स्वच्छता समिति कानपुर द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण कथा 18 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक कराई जा रही है। जिसका शुभारंभ 18 फरवरी को स्थानीय तपेश्वरी मंदिर बिरहाना रोड से कथा की कलश यात्रा के रूप में प्रारंभ हुई थी। क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा सर पर कलश रख हाथ में ध्वज लेकर  पैदल यात्रा करते हुवे कथा स्थल तक नाचते गाते पहुंची थी। उसके बाद विधि विधान से पोथी पूजन कर कथा का शुभारंभ ज्योतिषाचार्य कथा वाचिका सुश्री शिवप्रिया अयोध्या वासी के द्वारा किया गया था । आज कथा के 4वें दिन कथा वाचिका द्वारा क्षेत्र वासियों को राजा उत्तानपाद की कथा सुनाई।

राजा उत्तानपाद, स्वयंभुव मनु के पुत्र और भगवान विष्णु के परम भक्त बालक ध्रुव के पिता थे। दो पत्नियों—सुरुचि (प्रिय) और सुनीति (अप्रिय)—के कारण उत्पन्न भेदभाव ने ध्रुव को अपमानित किया, जिससे ध्रुव ने भगवान विष्णु की कठोर तपस्या कर अचल स्थान (ध्रुव तारा) प्राप्त किया।

    • दो रानियां और भेदभाव: राजा उत्तानपाद की पहली पत्नी सुनीति (ध्रुव की माता) और दूसरी सुरुचि (उत्तम की माता) थीं। राजा सुरुचि से अधिक प्रेम करते थे, जिससे सुनीति और ध्रुव उपेक्षित रहते थे।
    • अपमानजनक घटना: एक दिन ध्रुव को पिता की गोद में बैठा देख, सौतेली माँ सुरुचि ने उसे अपमानित करते हुए कहा कि राजा की गोद में बैठने के लिए उसे पहले सुरुचि की कोख से जन्म लेना होगा
    • तपस्या और ध्रुव तारा: इस घटना से व्यथित ध्रुव ने घर छोड़ दिया और वन में जाकर नारद जी की सलाह पर भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की। विष्णु जी प्रसन्न हुए और ध्रुव को अचल (ध्रुव तारा) पद प्रदान किया।
    • राजा का पछतावा: जब ध्रुव वापस लौटा, तो राजा उत्तानपाद को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने ध्रुव को गले लगाकर राजपाठ सौंप दिया।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी क्षेत्रवासियों द्वारा बढ़-चढ़ कर श्रीमद् भागवत पुराण कथा आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। माता अंजनी भक्त मंडल के सदस्यों ने भी हो रही कथा में अपना पूरा सहयोग दिया। कथा  24 फरवरी तक चलती रहेगी। कथा के अंतिम दिवस में कथा का समापन और भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×