77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

कानपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा मिष्ठान भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
 जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ  दीं। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र का अधिकार देश के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से प्राप्त है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर आज तक कानपुर ने इतिहास के पन्नों में अपना गौरवपूर्ण स्थान बनाया है और आधुनिक युग में भी अपनी विशिष्ट पहचान कायम रखी है। गणतंत्र सभी के लिए है और इसकी भावना को आत्मसात करना हम सबका कर्तव्य है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, पद की गरिमा बनाए रखते हुए न्यायपूर्ण कार्य करने तथा किसी भी व्यक्ति या समुदाय के साथ किसी प्रकार का भेदभाव किए बिना फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए शिक्षा, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता अत्यंत आवश्यक है। भाषा, जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। साथ ही स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, वैसे ही अपने मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें धर्म कुमार सिंह (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संरक्षक), सत्येन्द्र कुमार सिन्हा (नगर अध्यक्ष एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति), हरीराम गुप्ता (राष्ट्रीय समन्वयक), राम कुमार सिंह स्वतंत्र (उपाध्यक्ष एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति), जोगिन्दर सिंह बाजवा (महामंत्री एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति), एडवोकेट मृगांक शेखर आनंद, चन्द्रभान सिंह गौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×