मोहर्रम व जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु की गई पीस कमेटी की मीटिंग

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना जूही में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि साथ ही ताजिया रखने वाले,जुलूसों के आयोजकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में मोहर्रम के सभी जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए जुलूस आयोजको से बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।जगन्नाथ रथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी बिंदुओं पर वार्ता की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों से त्योहारों में आराजकता फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने / कराने हेतु सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मीटिंग में एसएचओ जूही व सम्बंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×