अहमदाबाद एयर इंडिया विमान में मृतकों की संख्या 297 हो गयी है। पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। एआई-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 297 हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि केवल एक यात्री ही इस दुर्घटना में जीवित बचा है। मृतकों में 229 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। इसके अलावा, विमान एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उस समय वहां मौजूद 56 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं और दुर्घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं।
लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 1.38 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया।
कल गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। इस बीच, दुर्घटना की जांच में तेजी आ गई है। सरकार ने घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
नोट- मौत के आकड़ो का अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। भारतीय मीडियो चैनलों पर ऑनएयर हो रही खबरों के अनुसार इस खबर को प्रकाशित किया गया है।
