Road Accident….कंटेनर, ट्रेलर तथा 54 यात्रियों से भरी बस आपस में टकराई…. 2 की हुई मौत…. 20 घायल

  • घायल यात्रियों का उपचार हैलट अस्पताल में किया जा रहा है
कानपुर। थाना पनकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रतनसागर पहली पुलिया के ऊपर रैमसागर गैस प्लांट चौराहे के पास प्रातः लगभग 05:00 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक कंटेनर, एक ट्रेलर तथा एक यात्री बस आपस में टकरा गए। बस में कुल 54 यात्री सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर संख्या HR55AX7101 किसी अज्ञात वाहन से सामने से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे चल रहा ट्रेलर संख्या UP45AT9115 कंटेनर से टकरा गया। इसके बाद पीछे आ रही बस संख्या AR20C1811 ट्रेलर से टकरा गई।
उक्त दुर्घटना में बस में सवार 54 यात्रियों में से 02 की मृत्यु हो गई। मृतकों में विनोद यादव उर्फ मनोज निवासी ग्राम कुमरी, थाना पीपल, जिला नासिक तथा भागीरथी (पता अज्ञात) शामिल हैं। लगभग 02 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 20 यात्रियों को मध्यम चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार कानपुर के हैलट अस्पताल में किया जा रहा है।
इस प्रकरण में नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद द्वारा कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया गया। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर घायलों के त्वरित उपचार तथा राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार द्वारा हैलट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया गया और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
दुर्घटना की सूचना पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। विध्यांचल कुमार गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर नगर, कहकशां खातून, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर नगर तथा दिनेश कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। वहीं राहुल श्रीवास्तव, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर तथा दीपक सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा हैलट अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।
एआरटीओ कहकशां खातून ने बताया कि घायलों के उपचार उपरांत स्वस्थ होने पर जिला प्रशासन के सहयोग से वाहन व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×