शिक्षा पर चिंतन गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान हुआ संपन्न

कानपुर। भारत सेवक समाज, कानपुर मंडल द्वारा आज एक चिंतन गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन लेनिन पार्क स्थित पानी टंकी परिसर, कानपुर में किया गया।

वक्ताओं ने गोष्ठी में “शिक्षा: सशक्त समाज की आधारशिला” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह विचार विमर्श वर्तमान समय में शिक्षा की बदलती भूमिका, नवाचार, डिजिटल युग में शिक्षा की प्रासंगिकता और विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर केंद्रित रहा, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व पर गहन विचार-विमर्श करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत वर्ष 2025 की इंटर परीक्षा में उत्तर प्रदेश में आठवां एवं कानपुर महानगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री जीविका श्रीवास्तव के साथ उत्तर प्रदेश में सोहलवां और कानपुर नगर में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली ईशिका श्रीवास्तव को संस्था द्वारा सम्मानपत्र मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह इस बात का संदेश है कि बेटियां न केवल शिक्षा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की प्रतिनिधि भी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक द्वारा तथा संचालन एडवोकेट आर.पी. श्रीवास्तव, संयोजक द्वारा किया गया। इस अवसर आयकर अधिकारी एवं महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल, कवियत्री एवं सिविल डिफेंस की डिवीजनल वार्डन सीमा अग्रवाल, भाजपा कौशलपुरी के मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रेवतीशरण, स्वाती गुप्ता, वीरेंद्र सिंह वर्मा, बी0एल0 गुलबिया आदि अनेक विशिष्ट गणमान्य लोगों के अलावा नीरज, पूर्णिमा, स्वाती श्रीवास्तव, धीरज, अंकुर, कृष्णा, विष्णु, निर्भय निगम, देवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद्र, नेहा, नीमा, शैलेन्द्र यादव, सौरभ, डिम्पल, अनुपमा, प्रमोद,चंद्रहास सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×