खाई में पिकअप वैन गिरने से सात लोगों की मौत

पुणे जिले में सोमवार को घाटी क्षेत्र में एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से मंदिर जा रहे सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में हताहत हुए लोग पापलवाड़ी गांव के रहने वाले थे और श्रावण मास के शुभ दिन पर खेड़ तहसील में स्थित कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे।

पिंपरी चिंचवड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पिक-अप वैन में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच के अनुसार, वाहन घाट खंड से गुजरते समय सड़क से 25 से 30 फुट नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×