भाजपा सरकार के इशारे पर महापुरुषों की हटाई जा रही प्रतिमा

  • प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में सपा व्यापार सभा द्वारा सौपा गया ज्ञापन
कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल  के पूजनीय दादा  एवं सीतापुर के गांधी उपाधि से ख्यातिलब्ध विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू जी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में सपा व्यापार सभा द्वारा राजपाल के नाम एक संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय कचहरी में जिलाधिकारी को सौपा गया।
इस अवसर पर व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष  नंदलाल जायसवाल ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर जनपद सीतापुर निवासी सपा व्यापार सभा के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल के पूजनीय दादा एवं सीतापुर के गांधी की उपाधि से ख्यातिलब्ध प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू की प्रतिमा को दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के सारे पर जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह जनपद सीतापुर के बिसवां के बड़े चौराहे से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनीतिक दुर्भावना पूर्ण ईर्ष्यालु भावना से परिपूर्ण है।
इस गंभीर प्रकरण को देश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुखिया अर्थात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुक और एक्स ट्विटर से उठाया महा महापुरुष की प्रतिमा हटाए जाने पर इस अपमानजनक कार्यवाही का समाजवादी पार्टी व्यापार सभा कानपुर महानगर कड़े शब्दों में निंदा करती है और इस घटना को वैश्य समाज विरोधी करार करती है स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुष के सम्मान में तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार और जनपद सीतापुर जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द  स्वर्गीय जगन्नाथ अग्रवाल उर्फ जगन बाबू  की प्रतिमा को पुनः अपने नियत स्थान पर ससम्मान लगवाई जाए वरना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  से सहमत लेकर अपने महापुरुष के सम्मान में सपा व्यापार सभा उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में व्यापार सभा अध्यक्ष नंदलाल जयसवाल, प्रदेश सचिव के. के. शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मिन्टू, हरदीप सिंह रगड़ा, संदीप तिवारी, मोहम्मद रिजवान, सुरेश चंद मिश्रा, राजेंद्र जयसवाल, काले खान, अनुराग जयसवाल, सचिन कुमार, आशीष जयसवाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×