मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने बनाने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्यवाही

कानपुर। आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पनीर उपलब्ध कराये जाने तथा मिलावट पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य-11 संजय प्रताप सिंह द्वारा  विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख आवागमन मार्गों (नाको) पर अभिसूचना के आधार पर पनीर विक्रय हेतु ले जा रहे वाहनों की गहन जांच तथा पनीर निर्माण/विक्रय इकाइयों से नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गई।
विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से पनीर के नमूने संग्रहित किये गये।
जिनका विवरण निम्नानुसार है:
1. पनीर कलक्टरगंज, कानपुर नगर – –
2. पनीर न्यू सब्जी मंडी, लाल बंगला – –
3.पनीर गुरूदेव के पास, कानपुर नगर 30 कि.ग्रा. ₹ 7,200/-
4. पनीर गुरूदेव के पास, कानपुर नगर 90 कि.ग्रा. ₹ 21,600/-
5. पनीर गुरूदेव के पास, कानपुर नगर 70 कि.ग्रा. ₹ 16,800/-
6.पनीर न्यू गंगापुल, बिठूर 50 कि.ग्रा. ₹ 10,500/-
7.पनीर न्यू गंगापुल, बिठूर – –
8. पनीर माल रोड स्थित प्रतिष्ठान – -80 किलो मूल्य 20000 का जब्त किया गया ।
9. पनीर माल रोड स्थित प्रतिष्ठान – –
10. पनीर घाटमपुर स्थित प्रतिष्ठान – –
11. पनीर घाटमपुर स्थित प्रतिष्ठान – –
12. पनीर घाटमपुर स्थित प्रतिष्ठान – –
13. पनीर माल रोड स्थित प्रतिष्ठान – –
14. पनीर केशरवानी, सब्जी मंडी, जनरलगंज 60 कि.ग्रा. ₹ 14,400/-
कुल 14 नमूनों का संग्रहण कर उन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। अभिसूचना के आधार पर कुल 380 कि.ग्रा. पनीर जब्त/विनष्ट किया गया, जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹ 90,500/- है ।
नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×