यातायात माह के अंतर्गत NH-34 के समीप स्थित सेठ आनन्द राम जयपुरिया स्कूल, सेन पश्चिम पारा तथा साढ़ तिराहा पर पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार की उपस्थिति में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जयपुरिया स्कूल में यातायात टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, ट्रैफिक संकेतों का पालन, ओवरस्पीडिंग के खतरे तथा सुरक्षित पैदल यातायात जैसे महत्वपूर्ण बिंदु सरल और रोचक ढंग से समझाए गए। विद्यार्थियों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने छात्रों से संवाद व क्विज़ के माध्यम से सड़क सुरक्षा का महत्व बताया। इसके पश्चात NH-34 के समीप स्थित साढ़ तिराहा पर थाना साढ़ एवं ट्रैफिक अवेयरनेस टीम द्वारा आमजनमानस के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें यातायात नियम, सुगम यातायात प्रबंधन तथा राहवीर (Good Samaritan) योजना की जानकारी दी गई और पम्पलेट वितरित कर नियमों के पालन की अपील की गई।
