कानपुर। थाना चकेरी व थाना जाजमऊ में फोर्स के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया।
• संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर दस्तावेज़ों की जांच की गई।
• ट्रैफिक जाम को नियंत्रित कर वाहनों का आवागमन सुगम बनाया गया।
• आम जनता को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
• वाहन चेकिंग में प्रभारी निरीक्षक चकेरी व प्रभारी निरीक्षक जाजमऊ मौजूद रहे।
