जिलाधिकारी कानपुर ने ब्लैक स्पाटों को चिन्हित कर दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के दिये निर्देश

कानपुर। सांसद मिश्रिख अशोक रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में नवीन सभागार में विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक सरोज कुरील, विधायक राहुल बच्चा सोनकर की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव प्राप्त किए गए जिसके संबंध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा कानपुर-हमीरपुर-सागर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34) पर ब्लैक स्पाटों को चिन्हित कर दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने के निर्देश दिये गये, जिसमें एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ब्लैक स्पाटों पर साईन बोड, सेन्ट्रल लाईन रम्बल स्ट्रिप आदि का सुधार कार्य करा दिया गया है तथा जहाँ पर जमीन उपलब्ध है वहाँ पर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु आगणन गठित कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा चुका है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा एन०एच०ए०आई के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि आगणन की स्वीकृति कराकर कार्य को शीघ्र कराये तथा परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को स्कूली वाहनों पर स्कूल के मोबाईल नं० अंकित कराये व ओवर स्पीड व बेतरकीब वाहन चालकों का चालान किया जाये। उक्त के अतिरिक्त अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग को सी०टी०आई० नहर को पक्का कराये जाने हेतु एन०ओ०सी० जारी किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
बैठक में सांसद, विधायक व प्रतिनिधिगण तथा जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, सहायक पुलिस उपायुक्त (यातायात) अर्चना सिंह, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, कानपुर नगर, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2, लो०नि०वि०, कानपुर, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियन्ता, पी०एम०जी०एस०वाई०, जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर, बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर, अधिशासी अभियन्ता, केस्को अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम कानपुर, एन०एच०ए०आई० कानपुर नगर एवं भूगर्भ जल विभाग आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×