विवादों के घेरे में फिल्म ‘जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’

महाकाल मूवीज के बैनर तले प्रतिमा दत्ता द्वारा निर्मित और विनय शर्मा के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ अब विवादों के घेरे में आ गई है। सूत्रों से पता चला कि अभिनेता रवि गोसाईं ने मुंबई हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म उनकी अनुमति के बिना उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर बनाई गई है और फिल्म के कास्टिंग में रवि गोसाईं का कोई जिक्र नहीं है। रवि गोसाईं एक जाने-माने अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘माचिस’ से की थी और अब वह धारावाहिकों में लगे हुए हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बाद में मेकर्स द्वारा तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई थी। वैसे रवि गोसाईं
ने मामला न्यायलय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का फैसला होने तक दर्शकों को फिल्म देखने के लिए इंतजार करना होगा।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×