राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की छठपूजा पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की माँग

कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक पशुधन विभाग चुन्नीगंज में जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में हुई जिसमें छठ पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने की माँग उठाई गई। कानपुर नगर के विभिन्न विभागों व शिक्षण संस्थाओं में हज़ारों की संख्या में ऐसे अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक कार्यरत हैं जो छठ महापर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं लेकिन कानपुर नगर में स्थानीय अवकाश न होने पर कर्मचारी शिक्षकों में घोर निराशा व असंतोष व्याप्त है।
राज्य सरकार से परिषद ने यह माँग की है कि लखनऊ की भाँति कानपुर में भी अवकाश घोषित कर दिया जाए ताकि त्यौहार ख़ुशी से मनाया जा सके। बैठक में प्रमुख रूप से इंजीनियर कोमल सिंह, रणधीर सिंह यादव, अजय द्विवेदी, सहाब सरताज, मंजूरानी, धर्मेंद्र अवस्थी, हरीश श्रीवास्तव, मनोज झाँ, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×