कानपुर। बिठूर विधानसभा के भीतरगांव ब्लॉक की गलियां काशी बन गईं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जब महादेव की भव्य बारात निकली, तो जन-सैलाब उमड़ पड़ा। सौभाग्य मिला भगवान शंकर और माता पार्वती के स्वरूपों का माल्यार्पण करने और उनका आशीर्वाद लेने का। ढोल की थाप, डमरू की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारे… सच कहूँ तो भक्ति का ऐसा ‘करंट’ था कि रोम-रोम शिवमय हो गया। शिव सत्य है, शिव सुंदर है, और भीतरगांव की ये रथ यात्रा अति-अति भव्य है।
जिला अध्यक्ष कानपुर नगर/ग्रामीण मुनींद्र शुक्ला पूर्व विधायक बिठूर विधानसभा कुलदीप यादव जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह यादव जिला सचिव प्रत्याशी जिला पंचायत क्षेत्र पड़री लालपुर राघवेंद्र यादव प्रधान सचौली योगेश मिश्रा प्रमुख महासचिव बिठूर विधानसभा सरवन काश्यप दुल्लर शुक्ला, माधव यादव एडवोकेट, सुमित यादव, रानू तिवारी, अंकित पाल, मुकेश सैनी, इत्यादि लोग रहे।
