कानपुर। महिला कल्याण विभाग हब की टीम द्वारा जनपद कानपुर नगर के भौति गौशाला एवं हबील पुरवा ग्रामों में ग्राम चौपाल जनजागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को शासन की महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112 के बारे में भी अवगत कराया गया और इन नंबरों के प्रयोग के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने योजनाओं के प्रति विशेष रुचि दिखाई और विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना की।

