बीयर, मोबाइल सहित तीन दुकानों को चोरो ने बनाया निशाना

  •  रविवार की देर रात बर्रा गुलाबी बिल्डिंग चौराहे स्थित दुकानों के तोडे गये शटर, हजारो का माल पार
कानपुर नगर, कानपुर के साउथ क्षेत्र में लगातार ताबड-तोड होने वाली चोरियां थमने का नाम नही ले रही है। पुलिस गश्त के बावजूद चोरो हा हौसला इस प्रकार बढा हुआ है कि भयहीन चोर मुख्य चौराहो की दुकानों तक को अपना निशाना बना रहे है। रविवार देर रात चोरो ने बीयर, मोबाइल शॉप सति तीन दुकानों का शटर तोडकर नकदी तथा मोबाइल चोरी कर दिया। सोमवार की सुबह दुकान स्वामियों ने चोरी होने की घटना की जानकारी पुलिस को दी।
थाना बर्रा क्षेत्र के गुलाबी बिल्डिंग चौराहे पर स्थित बीयर तथा मोबाइल सहित तीन दुकानों को रविवार की देर रात चोरो ने अपना निशाना बनाया और 500 मीटर के अन्दर तीनों दुकानों के शटर तोड कर सामान व नकदी लेकर फरार हो गये। सोमवार की सुबह दुकान स्वामियों को घटना की जानकारी हुई और उन्होने पुलिस को सूचित किया। चोरी के सम्बन्ध में संदीप बाजपेई जो कि बसंत बिहार निवासी है, उन्होने बताया कि उनकी गुलाबी बिल्डिंग चौराहे पर बीयर की दुकान है और वह रविवार को दुकान बंद करने के बाद घर चले गये थे। यही कथन लगभग सभी दुकान दारों का है। व्यापारियों का कहना है कि रविवार की देर रात चोरो ने दुकानों का शटर तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। संदीप बाजपेई नेग ताया कि उनकी दुकान से बीयर की बोतल तथा 32सौ रूपये गायब है तो कुछ ही दूर स्थित मोहित पाल की मोहित टेलीकॉम नाम की दुकान का शटर तोडकर चोरो ने 6 मोबाइल पार कर दिया। चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है तो थाना प्रभारी बर्रा दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा है कि उन्हे चोरी की घटना की जानकारी मिली है और पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है, सीसी टीवी कैमरो की जांच कराई गयी है, जिसमें चोरी करने वाले चोर कैद हो गये है, जिनकी खोज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×