कानपुर। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीन्द्र कुमार ने कानपुर -प्रयागराज हाइवे रूमा, मनोज इंटरनेशनल चौराहा, रामादेवी चौराहा चकेरी आदि स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक पूर्वी को निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर भीड़भाड़ या दबाव की स्थिति न बने। यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पैदल गस्त भी की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिससे शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
