कानपुर। कश्मीर के पहलगाम मे कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी सहित 26 निर्दोष पर्यटको की पाकिस्तान परस्त आतंकवादियो द्वारा नृसंश हत्या के विरोध मे किदवई नगर मार्बल मार्केट पवन कुमार गौड़ के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला तथा साइट नंबर वन चौराहे पर सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि एवं आतंकवाद का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाज़ी के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान मांग की गई भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को अपने कब्ज़े मे लेकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करे। प्रमुख रूप से प्रदेश मुख्य संरक्षक अनूप तिवारी, प्रदेश वरिष्ठ व्यापारी संरक्षक आशुतोष दीक्षित (चिंटू भैया), भाजपा नेता अंकित अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता अजय तिवारी ( अज्जू ), प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री सुशील सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला, सोनू तिवारी, पीयूष दधीच, आशीष गुप्ता (लालू), सुनील सक्सैना, शेट्टी, विजय कुमार सिंह, मनीष द्विवेदी, शिव स्वरूप तिवारी, सोनू गुप्ता, शिवम मिश्रा, राजीव कुमार, विशाल ओमर, पुनीत मेहरोत्रा, पतंजलि शुक्ला, विशाल अग्रवाल, सुरेश जयसवाल, सोनू, रहमानी, राजेश पाल, प्रशांत श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, शोभित गुप्ता आदि व्यापारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
