सड़क किनारे ट्रक चालक ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

पालनपुर। गुजरात के बनासकांठा में बिना अनुमति के कथित तौर पर सड़क किनारे नमाज पढ़ने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पालनपुर (पश्चिम) पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद बाछल खान (37) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो में वह पालनपुर शहर के पास एक व्यस्त चौराहे के किनारे खड़े अपने ट्रक के सामने नमाज पढ़ रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने शुक्रवार को एक राजमार्ग पर एक व्यस्त चौराहे पर अपना ट्रक रोककर नमाज पढ़ी, उन्होंने कहा कि किसी ने एक वीडियो शूट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

उन्होंने जानकारी दी कि खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 283 (सार्वजनिक रास्ते में खतरा), 186 (लोक सेवक को कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×