कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में दक्षिण जोन जनपद के समस्त थाना / चौकी पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सभी थानों द्वारा लगभग 1100 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें 91 दो पहिया वाहनों में 03 सवारी, बिना नंबर प्लेट 50 वाहन पाए गए व कई वाहनों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया गया था। पुलिस बल द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 243 वाहनों का चालान किया गया व 32 वाहनों पर सीज की कार्यवाही की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया।
