13 जून को सी०एम०ओ० को सौंपेगे ज्ञापन

  • 13 सौ दिव्यांगो के प्रमाण पत्र में  गड़बडी उजागर हुई है
कानपुर। सी० एम० ओ० कार्यालय दिव्यांग बोर्ड मे दिव्यांगजनो की समस्या बढती जा रही है। जो दिव्यांगजन पैर से दिव्यांग हैं उनका आनलाईन आंख का प्रमाण पत्र बना दिया गया है, बहुत से दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र में दिव्यांगता ही नहीं दर्ज है। जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र में कोई त्रुटी हो गयी है उनमें सुधार का आफसन खत्म हो गया है। दिव्यांगजन प्रमाण पत्र में गलतियों के सुधार के लिए दिव्यांग बोर्ड के चक्कर काट रहे है। बोर्ड के कर्मचारी संतोषजनक जवाब नही दे रहे है।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्या दूर कराने के लिये 13 जून को सी०एम०ओ० को ज्ञापन सौंपा जायेगा। वीरेन्द्र  कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्याओं के सम्बन्ध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। आज तक समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। अधिकारी पोर्टल की खामियों के चलते समस्या बता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×