देह व्यापार कराने के आरोप में महिला गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुंबई में काफी समय से देह व्यापार से जुड़ी कई वारदातें सामने आ रही है। अब पुलिस एकशन में आ गयी है और देह व्यापार गिरोह की जड़े काटने पर उतारू हो गयी है। पुलिस ने मिली सूचना के बाद एक प्लानिंग के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगर में स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर एक महिला को देह व्यापार गिरोह संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की समेत तीन महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार देर रात मलाड (पश्चिम) के चिंचोली बुंदर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाल बिछाकर एक फर्जी ग्राहक की मदद से आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ा और मौके से एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को बचाया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: 'जो भारत में नहीं जन्मा, उसे वोट का अधिकार नहीं', SIR पर अमित शाह का जवाब, राहुल-लालू पर जमकर साधा निशाना | केंद्र ने Tax Bill 2025 को क्यों लिया वापस, सोमवार को पेश किया जाएगा नया विधेयक | दस बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा गया : हिमंत | क्या बड़ा करने जा रहा है भारत? ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बीच मोदी ने अचानक बुलाई बैठक | हाई अलर्ट पर IGI समेत देश के सभी Airport, बड़े आतंकी हमले की चेतावनी के बाद खुफिया एजेंसी ऐक्टिव | सरकार सड़क हादसे रोकने के लिए कई कदम उठा रही: गडकरी | सैयद सलाहुद्दीन के बड़े बेटे को HC से मिली जमानत, छोटे को नहीं मिली राहत
Advertisement ×