खखैचा में यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम संपन्न

प्रतापपुर- क्षेत्र के ग्राम गहरपुर खखैचा में वेद शास्त्र आदि के प्रकांड विद्वान तथा गुरुकुल संचालक एवं संस्कृत विद्यालय में सहायक अध्यापक रूप में सेवा दे रहे आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” ने सनातन धर्म परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने तीनों पुत्रों चि. यज्ञदत्त द्विवेदी,शिवदत्त द्विवेदी,कृष्णदत्त द्विवेदी का काशी एवं प्रयागराज के वेदज्ञ आचार्यों द्वारा पूरे विधि विधान से यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार कराया।
इस धार्मिक कार्यक्रम के पहले श्रीरामचरितमानस का पाठ तथा कार्यक्रम के बाद कविसम्मेलन और भंडारे का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर आचार्य पवन शुक्ल,आचार्य उपेंद्रनाथ तिवारी,आचार्य विकास मिश्र,आचार्य कौशल वैदिक,आचार्य साधू तिवारी,आचार्य चंद्रभूषण तिवारी,आचार्य अंकित तिवारी,अभिनव द्विवेदी,आलोक द्विवेदी,कवियत्री ऋतु पाण्डेय “त्रिधा”,कवि देवीप्रसाद पाण्डेय,कवि कमलेश पाण्डेय “कमल”,कवि निखिलेश मालवीय,कवि अमित आनंद शर्मा,इं. रजनीकांत पाण्डेय,सहायक समिक्षा अधिकारी हाईकोर्ट प्रयागदत्त तिवारी,भरत लाल दुबे हाइकोर्ट,एड. हौसिला प्रसाद दुबे हाइकोर्ट,राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,जगदीश शुक्ल,फूलकुमारी द्विवेदी,सुमन तिवारी,सुशीला तिवारी,कमलादेवी,ज्योति रमा द्विवेदी,रेखा द्विवेदी,विष्णुदत्त वेद,देवदत्त वैभव,कान्हा आदि सहित क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×