होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा

  • जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर। होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल का उपहार दिया। शुक्रवार को लोकभवन, लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण बिठूर महोत्सव स्थल पर भी किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने कार्यक्रम को देखा और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।
जनपद कानपुर नगर में वर्तमान में 1,95,567 उज्ज्वला लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें एचपीसीएल के 58,208, बीपीसीएल के 41,935 और आईओसीएल के 95,424 उपभोक्ता शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च के बीच एक सिलेंडर रिफिल पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रति सिलेंडर उपभोक्ता मूल्य 868 रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 318 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि शेष 550 रुपये की प्रतिपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है। इस प्रकार लाभार्थियों को एक रिफिल पर कोई आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।
बिठूर महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर एवं सब्सिडी का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा से जुड़ी है। स्वच्छ ईंधन के उपयोग से धुएं से होने वाली बीमारियों में कमी आई है और परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
योजना के तहत केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को ही निःशुल्क रिफिल का लाभ मिलेगा। लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक और प्रमाणित होना अनिवार्य है। यह सुविधा केवल 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर लागू है तथा डीबीसी कनेक्शन पर मान्य नहीं होगी। उपभोक्ता पहले निर्धारित मूल्य पर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके चार से पांच दिन के भीतर सब्सिडी की धनराशि सीधे उसके आधार प्रमाणित बैंक खाते में तेल विपणन कंपनी द्वारा स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×