बेली फैट को कम करने के लिए नौकासन बेस्ट माना जाता है. नौकासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं. इसके बाद पैरों और हाथों के एक साथ ऊपर की तरफ उठाएं. इसके बाद हाथों को सीधा रखें और पैरों को छूने की कोशिश करें. इस दौरान आपके पेट के हिस्से पर दवाब महसूस होगा. इस पोजीशन को कुछ देर के लिए होल्ड करें. अब नॉर्मल अवस्था में आ जाएं. रोजाना 15 से 20 बार इस योगासन को करें. कुछ ही समय में असर देखने को मिलेगा.
इस योगासन को करने से बेली फैट तेजी से कम होगा. इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा खड़े हो जाएं. अब दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं. पैरों को पीछे की तरफ रखें और हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं. ऐसा करते हुए आपको जमीन की तरफ झुकना है. इस दौरान आपके पैर पीछे और हाथ आगे की तरफ होने चाहिए. शरीर धनुष की शेप में आ जाएगा. हाथों को पूरी तरह से जीमन पर टिकाएं. हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं. इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें. इससे बेली फैट कम होगा.
योगासन करने के सबसे बेस्ट समय सुबह का माना जाता है. रोजाना सुबह योगासन करने से आपका बेली फैट तेजी से कम होगा है. अगर आप पार्क में योगा करते हैं तो यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. रोजाना 15 से 20 मिनट योग जरूर करें.
